09 June, 2024

शब्द का अर्थ कुछ अलग भी हो सकता है - BF

 

एक नन्हें लड़़के ने, नन्हीं लड़की से कहा

- I am your BF.! मैं तुम्हारा BF हूं !

- लड़की ने पूछा

- What is BF?

- लड़का हंसकर बोला...

- BF यानी Best Friend (बेहद अच्छा दोस्त)

कुछ समय बीता, दोनों नवजवान हो गए और उस लड़के ने लड़की से फिर कहा:

- I am your BF!!

- लड़की शरमाते हुए उसके कंधे पर झुकी और आहिस्ता से पूछा, अब: What is BF?

- लड़का बोला:

- BF यानी Boy Friend

कुछ वर्ष के बाद उन्होंने शादी कर ली, उनको प्यारे-प्यारे बच्चे हुए, पति मुस्कराया और अपनी पत्नी से बोला:

- I am your BF!

- पत्नी मुस्कराकर पति से बोली:

- What is BF?

- पति फिर मुस्कराया और बच्चों की ओर निहारकर बोल पड़ा:

- आपके बच्चों का पिता (Baby's Father)!!

समय गुज़रता गया दोनों बुजुर्ग हो गए, एक दिन दोनों आंगन में साथ बैठे थे, सूरज की ओर देख रहे थे, बुज़र्ग पुरुष ने फिर दोहराया:

- मेरी प्रिय I am your BF!!

- बुज़र्ग महिला हंस पड़ी, अपने झुर्रियों वाले चेहरे के साथ बोली

- What is BF?

बुज़र्ग पुरुष ख़ुशी से हंसा और रहस्यमयी अंदाज में बोल:

- Be Forever!

जब बुजुर्ग जिंदगी की अंतिम सांसें ले रहा था, तब भी बोला:

- I am your BF

- बुज़र्ग महिला गम से भरी आवाज़ में बोली:

- अब What is BF??

- आंखें बंद करते हुए बुजुर्ग पुरुष बोला: BF यानी Bye Forever! (अलविदा हमेशा के लिए)

कुछ दिनों में बुजुर्ग महिला भी पंचतत्व में विलीन हो गई, दीवार पर दोनों की साथ-साथ फोटो लगाई गई और उनके बच्चों ने एक सुन्दर सी बात लिखवाई:

BF यानी: Be-sides Forever...!!)

10 May, 2024

भावनाएं

 समय से भी ज्यादा महंगी होती हैं भावनाएं,

जो समझे उसी पर खर्च करनी चाहिए।

01 May, 2024

ईश्वर, ख़ुदा


 मदिरों, मस्जिदों में सज़दा शामों सुबह होते हैं,

ईश्वर, ख़ुदा वहां भी मौजूद है,


जहाँ गुनाह होते हैं ..!!

03 April, 2024

Happy New Session 2024-25

 यूं ही हमारी शख़्सियत महकती नहीं गुलाब-सी दोस्तों।

लफ़्ज़ों में स्पष्टता और दिल मे emotion का नतीजा है ये सब दोस्तो।

Happy New Session 2024-25

🌹🤓🥰

08 March, 2024

स्पर्श

 

कोई भी स्पर्श कितना भी लुभावना क्यों न हो,

वह तभी मन को भाता है,

जब स्पर्श करने वाला मन को बेहद प्रिय हो...

14 February, 2024

लफ़्ज़-लफ़्ज़ हो आईना

 अभी इस तरफ़ न निगाह कर,

मैं ग़ज़ल की पलकें सँवार लूँ।

मेरा लफ़्ज़-लफ़्ज़ हो आईना,

तुझे जरा आईने में उतार लूँ।।

🥰🌹😊💃

10 February, 2024

गुम-राह

 

चुप चाप चल रहे थे हम जिन्दगी की राह पर,

तुम पर नज़र पड़ी और हम गुम-राह हो गए।

😊🥰

01 January, 2024

Happy New Year 2024

जुबां पे अपनी जो फूलों सा असर रखते हैं।

महकते हैं उम्रभर ख्यालों में, दिल में बसर करते हैं।।

Happy New Year-2024

🕉🙂

 

20 December, 2023

हसीन चेहरा

इतना प्यारा चेहरा देखकर चांद भी शर्मा गया,
मेरे पास आया फिर चुपके से फरमा गया।
बोला... जा रहा हूं मैं अपनी ये खूबसूरती छुपाने,
क्योंकि... मुझसे भी ज्यादा हसीन चेहरा आ गया।

 

10 November, 2023

अतिसुन्दर

रच दिया विधाता ने संसार का उपवन सुंदर।

तरह-तरह के फूल खिलाए जीवन को किया अतिसुन्दर।।


 

11 October, 2023

नारी

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।

यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:।

स्त्री प्रेम नही पूजा करती है उस पुरुष की... जो उसका सम्मान करते हैं|

स्त्री सौंप देती है अपना सब कुछ, उस पुरुष को, जिसके स्पर्श भाव से वो संतुष्ट होती है|

स्त्री छूना चाहती है प्रेम में उस पुरुष को, जिसके कांधे पर सिर रख खुद को सुरक्षित महसूस करती है|

स्त्री हो कर भी नही हो पाती उस पुरुष की, जो खुद के अंहकार की ताकत हर वक्त दिखाता रहता है, कभी उसके तन पर तो कभी उसके कोमल मन पर|

स्त्री नफरत करती है उस पुरुष से, जो उसके अस्तित्व को ठेस पहुचाते हैं|

स्त्री लड़ना नही चाहती पर लड़ जाती हैं, उस पुरुष से जिस पर अपना अधिकार समझती हैं|

स्त्री बड़बोली होती है, पर खामोश हो जाती है तब, जब प्रेम में किसी वास्तु की तरह ठुकरा दी जाती है|

स्त्री कभी पलट कर नही देखती उस पुरुष को, जो उसको छलते हैं, प्रेम के नाम पर|

स्त्री पुरुष के अहंकार से नहीं, उसके व्यक्तित्व से प्रेम करती है, जो परमेश्वर नही होता बल्कि होता है प्रेमी, बस एक प्रेमी जो पढ़ना जानता हो स्त्री के मोन को, उसके भाव को|





शब्द का अर्थ कुछ अलग भी हो सकता है - BF

  एक नन्हें लड़़के ने, नन्हीं लड़की से कहा - I am your BF.! मैं तुम्हारा BF हूं ! - लड़की ने पूछा - What is BF? - लड़का हंसकर बोला... ...